मीरजापुर।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध मिर्जापुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान बुधवार को केंद्रीय सचल दल ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा चुनार, मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ पुरजागीर, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, कैलहट चुनार, ज्ञानंदा लॉ कॉलेज अमरावती, विंध्याचल, श्री लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय टेढ़ा कंतित पहाड़ी, उषा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा, साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज लोहंडी कला, साई धाम मिर्ज़ापुर सहित कई महाविद्यालयों में बीए पंचम सेमेस्टर, एम एड, बीएड, तथा एल एल बी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों की केंद्रीय सचलदल ने गहन जांच की।
केंद्रीय सचलदल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सदस्य डॉ अमित कुमार सिंह और डॉ विजय ज्योति ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी विशेष निगरानी की गई। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि नकल रोकने और परीक्षा की सच्चाई सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया था।
कुलपति प्रोफेसर शोभा गौंड ने के बी पीजी कॉलेज का निरीक्षण
मीरजापुर।
माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्ज़ापुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर (BA, BSc, BCom, BCA, BBA, B.Lib) की नियमित परीक्षाएँ शुरू हो चुकी हैं। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत आयोजित इन परीक्षाओं के शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रोफेसर शोभा गौंड ने के बी पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों और परिसर का जायजा लिया।
के बी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा विश्वविद्यालय की मंशा के अनुरूप नकलविहीन और सुव्यवस्थित तरीके से कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचलदल संयोजक डॉ प्रभात सिंह, डॉ के एम दुबे और डॉ सुभाष पांडेय, डॉ. धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे।



