मीरजापुर।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध मिर्जापुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान केंद्रीय सचल दल ने गुरूवार को भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया। दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉ अमित कुमार सिंह एवं डॉ विजय ज्योति ने जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, राजदीप महाविद्यालय, कैलहट, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, उषा सिंह विधि महाविद्यालय, साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज लोहंडी कला, साई धाम मिर्ज़ापुर सहित कई महाविद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान बी ए, एल एल बी तृतीय सेमेस्टर और सातवे सेमेस्टर तथा एम एड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि नकल रोकने और परीक्षा की सच्चाई सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया था, जिससे परीक्षा की पवित्रता बनाए रखी जा सके।



