वाराणसी से पिकनिक मनाने आए युवक की लखनिया जलप्रपात में डूबकर मौत
0 सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक की शव को बाहर निकाला
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत अलईपुरा से रविवार की सुबह पांच युवक मोहम्मद नासिर पुत्र मतीउर्रहमान (18) वर्ष, मोहम्मद फैसल पुत्र एकलाख (17) वर्ष, मोहम्मद साकिब पुत्र समीम (18) वर्ष वाराणसी के राजपुर निवासी अलकमा (18) वर्ष व वैस (17) वर्ष दो बाइक से सवार होकर अहरौरा के समीप जलप्रपात लखनिया दरी घूमने आए हुए थे।
बताया जाता है कि लखनिया दरी में डोंगिया से पानी सिंचाई हेतु छोड़ा गया था, जिससे पानी तेज रफ्तार में चलने लगा भी जलप्रपात में झरना चलता देख नवयुवकों के मन में नहाने की लालसा महंगा पड़ गया। नहाते समय मोहम्मद नासिर गहरे पानी में चला गया जिसे देख साथियों में हड़कंप मच गया बचाने का प्रयास किया गया लेकिन असफलता मिल गई। असलफता होने पर घर वालों और पुलिस को सूचना दिए। थाना प्रभारी अजय मिश्रा मौके पर पहुंचकर एस डी आर एफ को सूचना दिए, रविवार की शाम को अंधेरा होने के वजह से पुनः एसडीआरएफ की टीम सोमवार की सुबह खोजबीन में जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद मृतक युवक का शव बरामद करते ही परिवार में कोहराम मचा गया। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर भेज दिया।
लखनिया दरी में प्रतिबंध के बावजूद लोग लुके छिपे स्नान करने पहुंच ही जाते हैं। लोगों की असावधानी ही लोगों की जान का दुश्मन बनता है।


