शास्त्रीय गायन, भजन, लोक संगीत की दी प्रस्तुति
फोटोसहित
मीरजापुर।
पंडित छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास की ओर से आयोजित
विंध्य स्वर संध्या (मुक्ताकाशीय मंच) के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को मीरजापुर के फतहा घाट में शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की संगीतमय प्रस्तुतियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इस क्रम में शनिवार एवं रविवार, 27 जून एवं 28 जून को सायं आयोजित कार्यक्रम में सत्यदेव मिश्रा द्वारा शास्त्रीय गायन, भजन, लोक संगीत की प्रस्तुति दी गयी।
सर्वेश कुमार ने हारमोनियम तथा अभिनव मिश्र ने तबले पर संगत किया। इस अवसर पर न्यास की अध्यक्ष एवं पंडित पंडित छन्नूलाल मिश्र की पुत्री प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी कलाकारों का सम्मान तथा उत्साहवर्धन किया। मिर्ज़ापुर के संगीत प्रेमियों के साथ ही समारोह में डॉ सुषमा अग्रवाल, देव राम जी, शुभम पाण्डेय, अजय मिश्रा, सन्दर्भ पाण्डेय आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


