मीरजापुर।
गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लाझकीय सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों के लिए विधिक जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी जी के कथन ‘यदि हमे इस संसार में वास्तविक शांति स्थापित करनी है तो हमे बच्चों को शिक्षित करने से शुरूरुआत करनी चाहिए ‘ को साकार करने की एक छोटी पहल की गई।
कार्यक्रम के दौरान POCSO Act, 2012 के प्रावधानों के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, शोषणकारी या अनुचित गतिविधि की जानकारी होने पर उसे छिपाने के बजाय अभिभावक, शिक्षक, पुलिस अथवा संबंधित विधिक सहायता तंत्र को जानकारी देना चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोरों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक परामर्श एवं उनके अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सम्प्रेणक्ष गृह में निवासरत बच्चों को पठन-पाठन एवं ज्ञानवर्धक सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को पुस्तकें एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने तथा अपनी रुचि के अनुसार ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार गौतम अपर जिला जज प्रथम ने की साथ ही आसिफ़ इक़बाल रिजवी अपर जिला जज, आनंद कुमार सचिव डीएलएसए/जज, विजय शंकर गौतम न्यायिक मजिस्ट्रेट, अभिषेक सिंह न्यायाधीश, डीपीओ अनिल सोनकर, डॉ राहुल चौरसिया, डॉ अमित केसरवानी, दीपक चौरसिया, सुधार ग्रह अधीक्षक विजय राय आदि उपस्थित रहे।


