तीसरी बार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली
0 8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर होगा भव्य स्वागत
फोटौसहित
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) के रूप में सोहन लाल श्रीमाली की लगातार तीसरी बार नियुक्ति से जनपद के कार्यकर्ताओं एवं पिछड़ा वर्ग समाज में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 8 अक्टूबर, गुरुवार को सोहन लाल श्रीमाली प्रातः 6:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। रायबरेली, प्रयागराज एवं भदोही होते हुए मीरजापुर की सीमा में प्रवेश करेंगे। मझवा विधानसभा क्षेत्र के कछवा चौराहे पर दोपहर 12:00 बजे उनका कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
इसके बाद स्वागत यात्रा भैसा पुलिस चौकी, थाना कछवा, कछवा बाजार, भटौली पुल, मेडिकल कॉलेज, जमुनिया नगर, कचहरी पेट्रोल पंप, संकट मोचन, वालीगंज, पेहटी का चौराहा, गुरहट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, महंत का शिवाला, जाह्नवी होटल, लोहिया तालाब, ओझला पुल, सेवाधाम, कतित एवं बरतर कोतवाली होते हुए आगे बढ़ेगी।
इसके पश्चात श्री श्रीमाली माँ विंध्यवासिनी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दर्शन के उपरांत यात्रा वापस सेवाधाम पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री श्रीमाली का लंबा अनुभव, संगठन क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण प्रदेश के पिछड़े, वंचित एवं शोषित वर्गों के हितों को मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य होने की उम्मीद है।
श्रीमाली की लगातार तीसरी बार नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं मोबाइल के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।


