श्री अग्रवाल नवयुवक समिति के फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता मे 50 मातृशक्तियों ने की प्रतिभागिता
0 वर्तिका गोयल प्रथम, प्रगति अग्रवाल द्वितीय तथा अंकित अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही
फोटोसहित
मीरजापुर। श्री अग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन नगर के राही लॉज के प्रांगण में मंगलवार को सायं किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 से अधिक एंट्री आई हुई थी, जिसमें बालिकाएं एवं महिलाओं ने प्रतिभागिता किया। कार्यक्रम प्रायोजक अक्षय कृष्ण गर्ग, नमन मित्तल, शुभम अग्रवाल, आकाश गोयल ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से कार्यक्रम को कराया। प्रोग्राम में बतौर जज श्वेता बंका एवं रिया रैदानी आई हुई थी। इस कार्यक्रम का संचालन श्री अग्रवाल नवयुवक समिति के मंत्री पीयूष अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जज को महिला मंच की अध्यक्ष किरण अग्रवाल एवं मंत्री नीतू अग्रवाल द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर किया गया। साथी ही साथ संस्था के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं मंत्री पीयूष अग्रवाल द्वारा जजेज को बुके देख सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी उपाध्यक्ष अविनाश गोयल, विशाल गोयल, आदित्य गर्ग, अनूप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रायोजकों के द्वारा प्रतिभागियों को कॉन्सुलेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान वर्तिका गोयल पुत्री अविनाश गोयल नारघाट, द्वितीय स्थान प्रगति अग्रवाल पत्नी शाश्वत अग्रवाल एवं तृतीय स्थान अंकित अग्रवाल पत्नी काशी अग्रवाल विजेता रही। सभी को महाराज अग्रसेन जी के जयंती के अवसर में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री पीयूष अग्रवाल ने दी है।


