₹62.74 लाख की लागत से बनने वाले रोड एवं नाली का विधायक ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
फोटोसहित
मीरजापुर।
मंगलवार, 13 अक्टूबर को ग्राम पंचायत धौरहा विकास खंड राजगढ़ में त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत महत्वपूर्ण रोड एवं नाली परियोजना का शिलान्यास पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
यह रोड एवं नाली लगभग 700 मीटर लंबाई एवं ₹71.03 लाख वाले इस पक्के मार्ग का निर्माण सतीश सिंह के घर से महावीर मंदिर होते हुए अनिल कुमार गुप्ता के घर तक नाली व रोड निर्माण कार्य एवं आलोक सिंह के घर होते हुए मेन रोड गोपाल के घर तक रोड निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को परेशानी होती थी। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस सड़क के निर्माण हेतु प्रयास किया गया और आज उसका शिलान्यास संपन्न हुआ।
सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विधायक ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को एक टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


