News

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य
फोटोसहित
मीरजापुर। जिले के लिए गौरव का क्षण है। लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में उन्नीस से चौबीस सितंबर दो हजार छब्बीस तक आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस में विद्यालय के कक्षा बारह के छात्र देवांश सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
देवांश ने उन्नीस वर्ष से कम आयु वर्ग के चौवन किलोग्राम से कम भार वर्ग में देश भर से आए दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। अपनी दमदार किक, फुर्ती और बेहतरीन तकनीक के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और विद्यालय सहित पूरे मिर्जापुर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने देवांश को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देवांश की यह जीत उसकी अटूट लगन, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डैफोडिल्स परिवार को अपने छात्र पर गर्व है और यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उन्होंने देवांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्रों ने भी देवांश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!