अपना दल (एस) जिले की महत्वपूर्ण बैठक भरूहना स्थित जिला कार्यालय पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव श्री जवाहर पटेल ने उपस्थित विधानसभा अध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों की बैठक लेते हुए कहा कि अपना दल (एस) संगठन में विधानसभा अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्षों की संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी में कार्यकर्ता सब कुछ अपना दल (एस) संगठन में कार्य करने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि संगठन में पद नहीं दायित्व हैं। अपना दल (एस) संगठन का उद्देश्य यही है जो अपना दल (एस) के प्रेणास्त्रोत डा0 सोनेलाल पटेल ने समाज के दलित शोषित वंचित पिछडों को हक अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन लगाया उन्ही के सपने को साकार करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी कार्य कर रही है। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को समय देना होगा अपना दल के प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि समाज के पिछडे दलित शोषित वंचितों को जब तक उनका हक अधिकार नहीं मिल जाता तब तक इस देश के अन्दर सामाजिक समरसता नहीं आयेगी प्रदेश सचिव डा0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि अपना दल (एस) संगठन कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को मोहल्ले गांव स्तर पर कैम्प लगाकर अधिक से अधिक आम जनता को संगठन से जोडे संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने किया। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव श्री जवाहर पटेल का प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, डा0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया। जिले की बैठक में मुख्य रूप से छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, मण्डल अध्यक्ष मेघनाथ पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, डा0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा, डा0 अनिल सिंह पटेल, संजय उपाध्याय, सत्यनरायन पटेल, प्रेम सागर सिंह, ई0 त्रिलोक नाथ सिंह, अवधेश पटेल, सुजीत पटेल, गोपाल दास शर्मा, गिरीश पटेल, राधेश्याम पटेल, राजकुमार पटेल, तुलसी दास पाल, रामजतन पटेल, बन्धु पटेल, जयशंकर पटेल, अकील रूइनी, राजेन्द्र सोनकर, बनारसी पटेल, शिवकुमार सिंह, पिन्टू पटेल, रामसहाय, डा0 शिवपूजन पटेल, आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
संगठन विस्तार मे पद नही, बल्कि दायित्व को समझे
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





