सत्ता का गलियारा

पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य के साथ सभासदों ने लिया पद और गोपनीयता की शपथ 

0 अध्यक्ष पद पर बसपा की जीत उसके अच्छे कार्यो का परिणाम: अशोक गौतम

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर (अहरौरा)।

  आदर्श नगर पालिका परिषद अहरौरा के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम वनस्थली महाविद्यालय के प्रांगण मे मंगलवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। उप मजिलाधिकारी चुनार डा0 अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने पालिकाध्य्क्ष गुलाब दास मौर्य के साथ ही सभी सभासदों को शपथ ग्रहण कराया।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बसपा के कोआर्डिनेटर अशोक गौतम  ने अपने सम्बोधन में कहा कि अहरौरा आदर्श नगर पालिका परिषद  में अध्यक्ष पद पर बसपा की जीत उसके अच्छे कार्यो का परिणाम है । दो दशक पूर्व भी अहरौरा के नगर वासियों ने बसपा पार्टी पर भरोसा जताया था और बसपा के श्री राम भगत को नगर का चेयरमैन बनाया। उस समय नगर का जितना विकास हुआ उतना विकास उसके बाद नही हुआ एक बार फ़िर नगर की जनता ने बसपा के गुलाब मौर्य पर भरोसा जताया जिससे नगर का चतुर्मुखी विकास निश्चित रुप से होगा।  कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी चुनार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी को शववाहिनी गाड़ी की चाभी सौंप कर जनता को भेट किया और बताया कि नि:शुल्क  वाहन से शव को ले जाया जाएगा।  शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम नारायन सिंह उर्फ विनीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उन्होंने कहाकि बसपा की कथनी और करनी मे कोई अंतरराष्ट्रीय नही है।

जनता का विश्वास निश्चित रूप से बहनजी और बीएसपी मे बढ़ रहा है। इस अवसर पर महेंद्र राव, गुड्डू राम, अवधेश उर्फ पप्पू पटेल, राम जय श्री, सुरेश गाफिल, मालती देवी, सुमन मौर्य, कमल मौर्य, अरविन्द मौर्य, कुमुद मौर्य, दीपक मौर्य,म के साथ ही नव निर्वाचित सभासद रामचंद्र, रविकांत ,रेखा, चमेला, बुद्धराम, कलेंदर, पूजा, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, सीमा परवीन, इरशाद आलम, चंचला, सिद्दार्थ, राम जियावन, संतोष, शकील, दुर्गावती, शिबी बेगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम और संचालन घनश्याम पटेल ने किया। अंत मे आगत अतिथियो के प्रति आभार ग्यापन अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने किया।

अहरौरा चेयरमैन ने पहले ही दी शव वाहन की सौगात

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर (अहरौरा)।

अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष के चुनावी समर में विजेता गुलाब दास मौर्य का शपथ ग्रहण समारोह था। समारोह स्थल के रूप में वनस्थली महाविद्यालय के ग्राउंड को चुना गया। प्रांगण दुल्हन की तरह सजी थी। एक ओर नगर पालिका के विजेता सदस्यों की टीम बैठी थी तथा दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का स्टेज वाद्य यंत्र से पटा था और बीच में मंच सजा था। जिस पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा सदस्य विनित सिंह, जोनल क्वाडिनेटर अशोक गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा राजेश गौतम, गुड्डू राम, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, अवधेश कुमार पप्पू, पंकज उपाध्याय, रामजै श्री अग्रहरि, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, सिद्धनाथ मोदनवाल आदि बैठे थे। बीच में गुलाब मौर्या और एस डी एम चुनार डा. अविनाश त्रिपाठी थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित किया गया और सरस्वती वंदना की गई। इसके बाद माल्यार्पण और स्वागत का दौर चला। विजेता महिला सदस्य प्रत्याशियों का स्वागत मालती मौर्या पत्नी चेयरमैन गुलाब दास मौर्य ने माल्यार्पण करके किया जबकि पुरुष सदस्यों का स्वागत स्वयं चेयरमैन ने किया। इस बीच भक्ति गीतों का कार्यक्रम मंटू मिश्रा, अर्चना तिवारी, भोजपुरी भक्ति गीत गायक अविनाश करते रहे। इसी बीच शिव पार्वती नृत्य व झांकी, कृष्ण राधा नृत्य व झांकी निकलती रही। इस बीच मंच का संचालन कर रहे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चुनार धनश्याम पटेल ने विनित सिंह को बुलाया। इस अवसर पर बोलते हुए विनित सिंह ने कहा कि प्रकाश जलाकर उद्धाटन इसलिए किया कि अहरौरा की राजनीतिक उपेक्षा से व्याप्त अंधेरा को बसपा चेयरमैन द्वारा दूर किया जायेगा। कई शायरियों के माध्यम से अपने परिजनों के प्रति समर्पित होने को कहा। पंकज उपाध्याय ने सभी विजेताओं को बधाई दी। शपथ ग्रहण करते ही नगर चेयरमैन ने अपने पिता स्व पारस नाथ मौर्य की स्मृति में एक शव वाहन नगर पालिका को दान में दिया और इसका सारा खर्चा नि:शुल्क होगा और डीजल, ड्राइविंग, गाड़ी मेंटिनेंस खर्च स्वयं गुलाब दास मौर्य जीवन पर्यंत उठाते रहेंगे। इसके बाद चेयरमैन ने कहा कि अहरौरा की जनता को मार्च तक इसी प्रकार की एम्बुलेंस सुविधा मेरे द्वारा मुहैया करा दी जायेगी। सफाई, प्रकाश और शौचालय निर्माण को प्राथमिकता के साथ विशेष ध्यान दिया जायेगा। जब एक पत्रकार ने पूछा कि भाजपा सरकार में इतनी महत्वाकांक्षी योजनाएं कैसे कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि जनता की हित के लिए सरकारें जिम्मेदार नहीं होती बल्कि व्यक्ति की इच्छा शक्ति मायने रखती है और आने वाले समय में जनता के हर प्रश्न का उत्तर नगर पालिका का काम देगा। इस दौरान हजारों की संख्या में नगरपालिका क्षेत्र के नर नारी उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन की ओर से थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और चौकी प्रभारी कमलेश पाल के नेतृत्व में चाक चौबंद रही

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!