पंचायत चुनाव

देशहित व समाजहित में भाजपा का नेतृत्व प्रधान से प्रधानमंत्री तक होना चाहिए: भवानी सिंह

0 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी बैठक में बोले भाजपा के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 

रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक बरौधा‌ कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह रहे। बैठक में पंचायत चुनाव से संबन्धित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री जी ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव 2022 का सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि पंचायत की सभी सीटें भाजपा पार्टी के अनुशासन में रहते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा जीतना सुनिश्चित किया जायेगा। उदाहरण देते हुए समझाया कि नाव के दो यंत्र होते हैं एक गति देने वाला और एक दिशा देने वाला तभी नाव का सही संचालन होता है इसी प्रकार बूथ की टीम गति देती है और बूथ के ऊपर की टीम दिशा देती है। भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करते हैं व कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व और पार्टी के कार्य पद्धति का बोध कराया। साथ में बताया कि देशहित व समाजहित में भाजपा का नेतृत्व प्रधान से प्रधानमंत्री तक होना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव लड़ेगा। जिला पंचायत वार्ड से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य चुनाव जितकर ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सभी पद भाजपा जितेगी। केन्द्र व प्रदेश से मिलने वाले विकास हेतु पैसों का सदुपयोग हो इसके लिए भाजपा का अध्यक्ष व प्रमुख होना आवश्यक है। कार्यक्रम के अन्त में कोर कमेटी और जिला कार्य समिति की संक्षिप्त परिचयात्मक बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्तागण व कार्य समिति सदस्यगण बैठक में सम्मिलित हुए।

 

 

उक्त बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह करते हुये कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व गम्भीर है, जिले में पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक के सभी सीटों को जितने का लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जानकारी व दिशानिर्देश दिया। संचालन जिला महामंत्री/सह-संयोजक पंचायत चुनाव हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। उक्त बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/क्षेत्रीय संयोजक पंचायत चुनाव दिलीप सिंह पटेल, विधायक द्वय रत्नाकर मिश्रा, सुचिस्मिता मौर्य, उपाध्यक्ष अनु0 आयोग उ0प्र0 मनीराम कोल, न0पा0 अध्यक्ष मनोज जायसवाल, को0 बैंक चेयरमैन राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक आशाराम यादवेश, जिला संयोजक पंचायत चुनाव गंगासागर दूबे के साथ सभी जिला पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्षगण व ब्लॉक संयोजकगण पंचायत चुनाव और जिला पंचायत वार्ड संयोजकगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!