घटना दुर्घटना

शराबियों ने किया पथराव, एक की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
 शराबियों के हुड़दंग में चले ईंट और पत्थर के बीच कल्लू पुत्र स्व० रंगू सेठ 58 वर्ष नामक अधेड़ घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भैरो नाथ की गली में हुए वारदात में अचेत व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि गली में रहने वाला मनोज नामक युवक अपनी पुत्री को डांट रहा था। पहले से खुन्नस खाएं पड़ोसी ने शोर न मचाने को कहा। पुरानी रंजिश के चलते खफा युवक डंडा लेकर पड़ोसी की पिटाई करने लगा।  उसके घर पर बैठकर पहले से ही दारु पी रहे लोग उसके पक्ष में खड़े हो गए और लड़की के पिता की पिटाई करने लगे। इससे वह चीखने चिल्लाने लगा। उनकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया। बाहर से आए अराजक तत्वों ने शराब के नशे में जो मिला उसी को पीटने लगे। इससे अफरा तफरी मच गई। अन्य लोगों के जुटने पर बाहरी तत्व भाग निकले।
दौरान कुछ लोग मकान की छत पर चढ़कर पथराव करने लगे। छत से फेंका गया ईंट गली में खड़े कल्लू के ऊपर आ गिरा। ईंट लगते ही कल्लू अचेत होकर गिर पड़ा। लहूलुहान घायल को  उठाकर जिला अस्पताल लेकर भागे। अचेत व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कराया गया है। पुलिस को वारदात की जानकारी दे दी गई है। बताया जाता है कि मोहल्ले में अंधेरा घेरते ही  गजेडियो, शराबियों और जुआडियों का जमा वडा होने लगता है। पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से किसी दिन कोई बड़ा हादसा होने की आशंका स्थानीय नागरिकों ने जताया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!