पंचायत चुनाव

मिर्जापुर जिपं अध्यक्ष के लिए राजू कन्नौजिया भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

मिर्जापुर।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अनुमति से एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव की सहमति और प्रदेश मंत्री भाजपा उप्र व जिला प्रभारी अनामिका चौधरी द्वारा जिला पंचायत मीरजापुर के अध्यक्ष पद हेतु राजू कन्नौजिया को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी राजू कन्नौजिया मीरजापुर के विकास खंड – जमालपुर के अंतर्गत ग्राम व पोस्ट – डोमरी के रहने वाले हैं एवं वर्तमान चुनाव में सीटी-4 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस घोषणा से ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल एवं सभी सम्मानित विधायक  रत्नाकर मिश्र,  अनुराग सिंह जी, सुचिस्मिता मौर्य, पंचायत चुनाव जिला संयोजक गंगा सागर दुबे, सहसंयोजक हरिशंकर सिंह पटेल, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा,  रवि पाण्डेय, संतोष गोयल एवं समस्त जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!