राजनीतिक कोना

आरएसएस के पूर्व सह प्रांत कार्यवाह सोहनजी भाजपा की सदस्यता लेने काफिले संग लखनऊ रवाना

मिर्जापुर।
सैकड़ो वाहनों के काफिले संघ
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण करने के लिए सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुर्व सह प्रांत कार्यवाह सोहन लाल श्रीमाली (सोहन जी) शनिवार को विंध्याचल रोडवेज से वाहनों के काफिले के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के लिए प्रस्थान किये।
  बता दे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुर्व सह प्रांत कार्यवाह व अखिल भारतीय श्री माली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल श्री माली विगत बयालिस वर्ष से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवेदन एवं संघ अधिकारियों के निर्देश पर राजनीति के क्षेत्र में सेवा देने के लिए भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ के लिए सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ विन्ध्याचल बस स्टैंड से रवाना हुए।
रविवार को सोहन जी भाजपा प्रदेश कार्यालय पर वह सदस्यता लेंंंगेे।  नर्वदा भट्ट, नीरज श्रीमाली, मनीष यादव, भोलानाथ मौर्या, राजन मिश्रा, मोहित मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष अभय मिश्रा, रोहित त्रिपाठी आदि लोग थे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!