जन सरोकार

पुरवा, परई एवं अन्य माटी के बर्तन बनाने वालों को चाक वितरित

मीरजापुर।
जिला पंचायत सभागार मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का मंडलीय माटी कला पुरस्कार का कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि  रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जी ने माटी कला बोर्ड के तहत पुरवा एवं परई एवं अन्य माटी के बर्तन बनाने वालों को चाक वितरण किया। और कुछ लाभार्थियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं चेक वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर लक्ष्मी, ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचंद एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोनभद्र  विनोद कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी  अमितेश कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी भदोही राजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!