मिर्जापुर

मिशन 2022: कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनुप्रिया के कार्यो को जन जन तक पहुचाने का लिया संकल्प

मिर्जापुर। 
आज दिनांक 24 नवंबर 2021 बुधवार को अपना दल एस की इमिलिया चट्टी जोन की मासिक बैठक ग्राम सभा नुआंव में शिव मंदिर पर आहूत की गई। बैठक में मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा किया गया, 2022 के चुनाव पर चर्चा,  मंत्री अनुप्रिया के किये गए कार्यो पर चर्चा, सदस्यता अभियान, जोन की विभिन्य समस्याओं पर चर्चा, घर घर झंडा लगाओ अभियान पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल जी ने कहा कि हम लोगो को साथ मिल कर 2022 का चुनाव फतेह करना है और मंत्री के हाथों को मजबूत करना है और क्षेत्र के विकास को और आगे बढ़ाना है। वही विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर / सोनभद्र सहकारिता बैंक डायरेक्टर अरुणेश पटेल ने कहा कि हम लोगो को घर घर जाकर लोगो को जागरूक करना है और लोगो को मंत्री के कार्यो को जन जन तक पहुचाना है और 2022 के चुनाव में जादा से जादा सीट जीत कर विधानसभा में अपनी ताकत को दिखाना है।

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जोन अध्यक्ष इमिलिया चट्टी इन्द्रजीत सिंह ने किया बैठक में दर्जनों लोग ने पार्टी के नीतिओ से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता आज ली है। राज कुमार जी को सक्रिय सदस्य बनाया गया और ,सन्तोष ,अखिलेश सिंह ,विनोद ,मानिक चन्द्र पटेल ,शिवम सिंह बैठक में उपस्थित लोग जोन उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ,जोन सचिव मंगरू पटेल ,किला जोन अध्यक्ष आलोक सिंह आदि ने संबोधित किया।

प्रमोद कुमार सिंह ,विनोद ,अवधेश सिंह ,उदय शंकर सिंह ,सन्तोष कुमार सिंह ,मिथिलेश सिंह ,बाबा राम सिंह,अखिलेश कुमार सिंह ,मानिक राम सिंह,गुलाब सिंह ,राज कुमार सिंह ,धर्मेंद्र पटेल जोन मीडिया सचिव ,अमरेश सिंह ,शिवम पटेल ,रवींद्र मौर्य , सदानंद सिंह ,राज नारायण ,आदि अपना दल एस के कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!