मा तुझे सलाम

तमाम आक्रांताओं के लूट और शोषण के बावजूद प्राचीन संस्कृति जिन्दा है: डा आनन्द शंकर

० वंदे मातरम् गान समारोह में हजारों की भीड़ जुटी
मिर्जापुर।
 भारत स्वाधीन हुआ है उसकी स्वतंत्रता की तलाश की जा रही है। जब हम मन, वचन और कर्म से वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा के साथ अपने आपको जोड़ लेंगे तभी स्वतंत्रता का सपना साकार होगा। हमारा देश भूगोल की नहीं भारत माता को केन्द्र मानकर सोचता है।
यह उद्गार अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित वंदे मातरम् गान समारोह में मुख्य अतिथि पद से ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा आनन्द शंकर सिंह ने मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किया। कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कार में वह विशेषता है जिसमें तमाम आक्रांताओं के लूट और शोषण के बावजूद प्राचीन संस्कृति जिन्दा है।
श्री सिंह ने कहा कि भारत में लोक संस्कृति और गांव में अपनी व्यवस्था होने से भारत में आए विदेशी आक्रमणकारी शहरों तक ही सिमट कर रह गए। अंग्रेजो ने भी भारतीय संस्कृति को नष्ट करने के लिए गांव में खेत से लगान वसूलने का काम शुरू किया तो मैकाले ने शिक्षा पद्धति थोप कर अपनी संस्कृति से दूर करने का काम किया। वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा इस गलती को दुरुस्त करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू किया हैं।
कहा कि देश में राजनैतिक लड़ाई नहीं सामाजिक ताना बाना को बचाने का संघर्ष चल रहा है।
विशिष्ट अतिथि डा. नन्द जी चौबे ने कहा कि स्वाधीनता कुर्बानियों का प्रतिफल है । अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों की बदौलत अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। भारत माता के अमर सपूतों के संघर्ष के बाद स्वाधीनता मिली।
महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का बंटवारा मेरी लाश पर होगा। इसके बाद भी देश के नक्शे पर लाइन खींच कर बंटवारा कर दिया गया। कांग्रेस ने समझौता कर लिया था। डेढ़ करोड़ लोगों के स्थानांतरण में लाखों लोगों की हत्या कर दी गई। बंटवारे का दंश आज भी बांग्ला देश और पाकिस्तान के साथ भारत झेल रहा हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए लोक गीत गायिका अजिता श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी ही कुर्बानी से आजादी मिली है। इस अमृत रूपी आजादी की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।
समारोह में अमित दूबे एण्ड पार्टी ने देश भक्ति गीतों से लोगों को सराबोर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंख नाद से किया गया। संस्कार भारती की इंदु गुप्ता के नेतृत्व मे शेमफोर्ड सहित कई अन्य स्कूल के बालक बालिकाओं के साथ उपस्थित जागरूक जनों ने राष्ट्र गीत का गान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना, विभाग प्रचारक संतोष, नगर प्रचारक पवन, अमृत महोत्सव समिति के जिला संयोजक माता सहाय, नगर संयोजक डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, सहसंयोजक कृष्ण कुमार, संयोजिका नीलम यादव, भाजपा कार्य समिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ जगदीश सिंह पटेल, रविशंकर साहू, विवेक बरनवाल, जितेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, आशुकांत चुनाहे, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर कुमार मौर्य, अनिल सिंह, सन्तोष गोयल, महेश तिवारी, राजेंद्र पाठक, डा गणेश प्रसाद अवस्थी, कृष्ण मोहन गोस्वामी, शंकर राय, राम अवध पाण्डेय, मणि शंकर मिश्र, शरद उपाध्याय, डा. कुलदीप मिश्र, श्याम सुंदर केशरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र ने किया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!