शुभकामनाये

छानबे विधायक व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का मनाया जन्मदिन

मिर्ज़ापुर। 
गुरुवार को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी का जन्म दिन जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पटेल चौक भरुहना पर मनाया गया।  छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर व खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी एवं अपना दल एस पार्टी को और गति देने एवं 2024 के लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया। अपना दल एस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहें।
बता दें कि अनुप्रिया पटेल भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से अपना दल की ओर से भाग लिया। अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं तथा वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में वर्तमान राज्य मंत्री हैं। अनुप्रिया 2016 से 2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। अनुप्रिया पटेल अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं इनके पिता अपना दल के संस्थापक यशकाय डा० सोनेलाल पटेल थे तथा माता श्रीमती कृष्णा पटेल हैं। 2012 में अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनी।
वह 2014 के आम चुनाव में मिर्जापुर के निर्वाचन क्षेत्र से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुनी गईं। वह पहले वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के रोहनिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधान सभा के सदस्य के रूप में चुनी गई थीं, जहां उन्होंने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में पीस पार्टी ऑफ इंडिया और बुंदेलखंड कांग्रेस के साथ गठबंधन में एक अभियान लड़ा था। अनुप्रिया पटेल सोने लाल पटेल की बेटी हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में स्थित अपना दल की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। वह लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, में पूर्व में कानपुर विश्वविद्यालय से पढ़ी थीं। उसके पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री है और बिजनेहै एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर्स, और एमिटी में पढ़ाया जाता है।
कार्यक्रम में डॉ एस पी पटेल,आनंद कुमार सिंह, दुर्गेश पटेल, रामबृक्ष बिन्द, सुनील पटेल, उदय पटेल, अशोक पटेल, डॉ प्रशांत सिंह, हेमन्त कुमार बिन्द, राधेश्याम पटेल, संजय उपाध्याय, विजय शंकर केशरी, अरुनेश पटेल, प्रवीण पटेल, संतोष पटेल, कमलेश सिंह, मनोज बिन्द, अखिलेश बिन्द, पिंटू अग्रहरि, अजय पाठक, श्रवण मौर्य, गौरव पटेल, नमिता केशरवानी, अर्चना अग्रहरि, पूनम सिंह, पिंकी सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह पगड़ी, गीता केशरवानी, मनीष पटेल, रामविलास पटेल आदि लोग उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी का० जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!