मिर्जापुर

अधिवर्षता आयु पूर्ण/ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को एसपी ने दी विदाई

मिर्जापुर। 
                      30 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर/ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस उपाधीक्षक रामानन्द राय, उनि षड़ानन सिंह, उनि काशीनाथ सिंह, उनि नन्द किशोर सिंह, रेडियो उनि मो0अनीस खान, लीडिंग फायर मैन तेज प्रकाश पाठक, संदेश वाहक शिव बहादुर सिंह, कुक जनार्दन राम को विदाई दी गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी कर विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों को पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र, छाता आदि भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया गया तथा उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गयी।
                       इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!