आपका समाज

ब्राह्मण समाज की बैठक मे समाजिक एकता पर दिया गया बल

ड्रमंडगंज, मिर्जापुर।  
 ब्राह्मण समाज की बैठक जिलाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को हलिया क्षेत्र के बारीपुर बरबसा गांव में आयोजित हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिन्टु चौबे  ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि पिन्टु चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज में एक जुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक बैठक ज्यादा से ज्यादा आयोजित होने चाहिए।
बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समाज में दहेज प्रथा जैसी व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए समाज द्वारा जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जार लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विनय दुबे ने किया।
कार्यक्रम आयोजक प्रवीण तिवारी व पीयूष शुक्ला रहे।
 इस दौरान विशिष्ट अतिथि धीरज मिश्रा बबलु, राजेश पाण्डेय, सुरेश पांडेय, विपुल दुबे, चंद्रेश पांडेय, पंकज मिश्रा, विवेक मिश्रा, विवेक शुक्ला, पंकज तिवारी, प्रभु नारायण पाण्डेय, उमाकांत दुबे, पुर्व प्रधान शिवप्रसाद तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष शुक्ला, तेजबली चौबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!