शोक संवेदना

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां रामा देवी का निधन, भाजपाजनो ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

• मां के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ से दोपहर घर पहुंचे मंत्री
मिर्जापुर।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपनी मां रामा देवी के निधन की सूचना पर बुधवार की दोपहर पैतृक गांव ओड़ी पहुंचे, जहा उन्होंने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मां के शव को कंधा दिया। गुलाब एवं गेंदा के फूलों से सजे खुले वाहन से शव यात्रा निकाली गई। शाम को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। रामा देवी के पर उनके बड़े पुत्र ददन सिंह एवं श्रीपति सिंह घर पर मौजूद रहे।

97 वर्षीय रामा देवी का बुधवार की सुबह अपने पैतृक आवास ओड़ी में निधन हो गया। वह वइगत कुछ माह से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की सूचना पर उनके आवास र शोक जताने वालों का जमावड़ा लग गया। रामा देवी का जन्म वर्ष 1926 में सोनभद्र जिले के देवरी नई हुआ था। रामा देवी को तीन पुत्र ददन सिंह, श्रीपति सिंह स्वतंत्र देव सिंह और दो पुत्रियाँ भोला देवी एवं सुनीता देवी हैं।

शोकाकुल परिवार मे वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, हरिशंकर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, जोशी पटेल, मनीष पटेल, मनीष मौर्य, ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह आदि ने रामा देवी के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी ओड़ी गांव पहुंच कर सिंह शोक संवेदना व्यक्त की।

एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा एवं क्षेत्राधिकारी शिवानंद राय भी ओड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार चुनार नुपूर सिंह, नायब तहसीलदार अरूण यादव, नीरज पटेल, संजय सिंह, शिवकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, नर सिंह आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!