News

प्रभारी मंत्री नंदी ने जनपद भ्रमण के दौरान विन्ध्याचल में स्थापित भारतीय मानक समय पर बनाये गये सेल्फी प्वांइट पर पहुचकर  निरीक्षण करते हुये महत्व के बारे में दी जानकारी

0 विन्ध्याचल मे आयोजित विन्ध्य महोत्सव पंडाल में स्थापित नव दुर्गा के नव स्वरूपों की झांकी का किया दर्शन

0 सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी विकास योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मिर्जापुर। 

जनपद के प्रभारी मंत्री/ मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान 820 30म् (भारतीय मानक समय) पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर पहंुचकर निरीक्षण किया तथा विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सेल्फी खिचवायी तथा इसके बारक में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि भारत का मानक समय 82.5 डिग्री पूर्वी भारत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आध प्रदेश आदि राज्य से होेकर गुजरता हैं। उत्तर प्रदेश में यह रेखा जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल से होकर गुजरता है यही से मानक मेरेडियन से भारतीय मानक समय या आई0एस0टी0 निर्धारित किया जाता हैं। मंत्री ने कहा कि हमारे देश के लिये यह महत्वपूर्ण स्थल है इसे और आकर्षक बनाया जाय तथा इसके महत्व के बारे में भी यहां लिखवाया जाय ताकि लोग इसके बारे मं जानकारी पा सकें।

तत्पश्चात मंत्री विन्ध्याचल पहुंचकर रोडवेज परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के विशंेष प्रयास आयोजित विन्ध्य महोत्स्व स्थल पर स्थापित मां दुर्गा के नव स्वरूपों की झांकी का दर्शन किया तथा आयोजको सहित मूर्ति कलाकारों की सराहना करते हुये कहा कि हमारे ही जनपद के यही बच्चों के द्वारा बहुत ही सुन्दर मूर्ति तैयार की गयी हैं।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लोकल फार वोंकल की सोच को आगे बढ़ाता है कि हमारे बच्चों में कितनी काबिहलयत है जिसे इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये सराहना की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!