घटना दुर्घटना

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

मिर्जापुर।

जिगना थाना क्षेत्र के बजटा (चकिया) गांव मे विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरियाकला (जोधीपुर ) गांव निवासिनी जिरवंती देवी पत्नी बनवारीलाल बिंद (30) लगभग एक सप्ताह से अपने मायके जिगना थाना क्षेत्र के बजटा (चकिया) मे आई थी।

जिरवंती देवी के पिता श्रीराम बिंद ने बताया कि आज सुबह खाना बनाकर थाली लाकर दिया और वह दूसरे कमरे पर चली गई इसी बीच थोडी देर बाद एक लडका खाना देने के लिए छत पर जिरवंती को बुलाने गया तो झरोखा मे साडी से लटका देख भागा और नीचे आकर श्रीराम बिंद से बताया पिता श्रीराम दौड कर छत पर गया तो देखा की जिरवंती साडी का फंदा लगाकर झरोखा से लटकी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!