News

सपा जिलाध्यक्ष ने मिर्जापुर के ब्लाक अध्यक्षो को किया नामित

मीरजापुर।

समाजवादी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने ब्लाक अध्यक्षों के नामो की घोषणा की है। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी का गठन कर पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों एवं कार्यकलापो को निष्ठापूर्वक लगन एवं समर्पित होकर पूर्ण करने में सहयोग करेगे।

प्रत्येक माह की 10 तारीख को बैठक आयोजित करेंगे।
ब्लाक अध्यक्षो में छानबे ब्लाक अध्यक्ष संग्राम बिन्द, लालगंज ब्लाक अध्यक्ष दिलीप शर्मा नामित किया गया है। हलिया ब्लाक अध्यक्ष मुकुन्द यादव को बनाया गया है।

कोन ब्लाक अध्यक्ष राममिलन यादव, छानबे आंशिक ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव को जिम्मेदारी दी है। मझवां ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह, सीटी ब्लाक अध्यक्ष भोला शंकर यादव, पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, सीखड़ ब्लाक अध्यक्ष महिपाल सिंह पटेल, नरायनपुर ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकान्त सिंह, जमालपुर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव को बनाया है। राजगढ़ ब्लाक अध्यक्ष संतबीर मौर्या, पटेहरा कलां ब्लाक अध्यक्ष जमुना यादव, जमालपुर-नरायनपुर आंशिक ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय यादव को नामित किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!