विन्ध्याचल मण्डल: मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही

आदित्य विरला इंटर कॉलेज रेनुसागर सोनभद्र की सौम्या पांडेय मंडल में प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभगिता

0 श्री अन्न एक मूल्य वर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार पर मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित

मिर्जापुर।

राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर के सभागार में मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन 22 अगस्त मंगलवार को किया गया।  विज्ञान संगोष्ठी में विन्ध्याचल मंडल के तीनों जिले मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, संतरविदास नगर भदोही से जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त दो दो छात्र अर्थात कुल छह छात्र एवम छात्राओं ने प्रतिभगिता की।                                                               विज्ञान संगोष्ठी का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित एवम निर्णायक मण्डल के सदस्य चंद्रमा प्रसाद ओझा, विजय कुमार मिश्र, ओमप्रकाश, उप प्रधानाचार्य जय सिंह ने किया।

संगोष्ठी में  कामता  राम पाल संयक्त शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मंडल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) एक पौष्टिक आहार है। मोटे अनाज में रागी कैल्शियम और रेशे का एक उत्कृष्ट स्रोत है मोटे अनाजो में बाजरा, मक्का, जवार, कोदो, सावा आदि है। सम्पन्न परिवारों में भी इनका अब प्रयोग किया जा रहा है, जबकि इसे गरीबो का अनाज भी कहा जाता है। नाश्ते के लिए बहु प्रचलित कार्न फ्लैक्स का स्थान मोटे अनाज से बना ओट फ्लैक्स ने ले लिया है। मोटे अनाजो में अधिक ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन आदि प्रचुर मात्रा में मिलता है।

निर्णायक मंडल ने बाल वैज्ञानिको के व्याख्यान को 6 मिनट तक सुना, बच्चो से प्रश्न पूछे, बच्चो ने प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के अंत मे  कामता राम पाल सन्युक्त शिक्षा निदेशक विन्धयाचल मंडल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सौम्या पांडेय आदित्य विरला इंटर कॉलेज रेनुसागर सोनभद्र प्रथम, सिया सिंह राजकीय इंटर कॉलेज रेनुकूट सोनभद्र द्वितीय, तथा उत्कर्ष मौर्य इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही तृतीय घोषित किया।

प्रथम एवम द्वितीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी ही राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में 9 सितम्बर को राज्य विज्ञान संस्थान प्रयाग राज में   प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी छात्रों को विज्ञान पुस्तिका एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रभारी बृजेश यादव ने किया। इस संगोष्ठी में जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पांडेय ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!