क्राइम कंट्रोल

झारखंड पुलिस की गिरफ्तार से भागी मानव तस्कर महिला मिर्जापुर मे गिरफ्तार

0 झारखंड से नाबालिक बच्चों को दिल्ली, हरियाणा, पानीपत के ढाबों पर ले जाकर बेच देती थी यह महिला तस्कर 

राजगढ़, मिर्जापुर।

टाटानगर से झारखंड ले जाते समय पुलिस की गिरफ्त से ट्रेन से कूदकर भागी महिला को पुलिस ने सक्तेषगढ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सौंप दिया। महिला मानव तस्करी मे लिप्त बताई गयी है। अनीमा नाम की गिरफ्तार महिला झारखंड से नाबालिक बच्चों को दिल्ली, हरियाणा, पानीपत के ढाबों पर ले जाकर बेच देती थी। इस बात की जानकारी बच्चों के घर वालों को हुई, तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया था। लगभग चार साल बीत जाने के बाद कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चों की जानकारी चाही। कोर्ट के मामले में गंभीर होने की भनक लगने के बाद से अनिमा फरार हो गई। कुछ ही दिन में दिल्ली पुलिस ने पानीपत से महिला को गिरप्तार कर लिया। गिरफ्तार अनीमा को टाटा नगर ट्रेन से झारखंड एक दरोगा व महिला पुलिस के साथ ले जा रहे थे। ट्रेन सक्तेशगढ़ रेलवे-स्टेशन पर पहुंची तो रफ्तार थोड़ा धीमी हुई, तो पुलिस को नीद में देख अनीमा ट्रेन से कूद पड़ी और आस-पास की झाड़ियों में छिप गई। कुछ ही दूर ट्रेन आगे बढ़ी थी कि पुलिस की नींद टूट गई। पुलिस एसआई इधर-नजरें दौड़ाई महिला को गायब देख दरोगा के होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी साथ ही वायरलेस के माध्यम से चौकी सक्तेशगढ़ को भी सूचित किया गया। सूचना पर चौकी सक्तेशगढ़ प्रभारी इंद्र भूषण मिश्रा ने मय हमराही कांस्टेबलों के साथ रात लगभग दो बजे ही खोजने निकले। नदी-नाला, झाड़ियों के साथ आस-पास के घरों में पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इतने में भोर हो गई। इसी बीच पुलिस को स्टेशन पर एक महिला दिखी, जो कहीं जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। शक के आधार पर पकड़ कर पूछताछ की तो मामला सही निकला। पुलिस महिला को चौकी पर ले आई जहा पूछने पर बतायी की  के मारे झाड़ी में छिप हुई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रैन से कूद कर झारखंड पुलिस के गिरफ्त से भागी महिला को सुरक्षित गिरप्तार कर पुनः झारखण्ड पुलिस एसआई को सुपुर्द कर दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!