मिर्जापुर। जीआईसी कालेज के मैदान मे संपन्न प्रादेशिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा तथा प्रथम विजेता बना। जबकि ड्यूटी स्थान पर ओवरऑल आगरा मंडल रहा। चार दिनों तक लगातार चलने वाली 67 वीं प्रादेशिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता चौथे दिन शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। उन्होंने चैंपियन टीमों को ट्राफी एवं बच्चों को मेडल प्रदान करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मुख्य अतिथि का स्वागत संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल कमतराम पाल ने किया तथा आभार जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने प्रकट किया। राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। समारोह की व्याख्या मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवंत सिंह ने प्रस्तुत किया एवं मंच संचालन प्रवक्ता निर्जाकांत ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि अंडर 14 बालिका में लखनऊ विजेता एवं सहारनपुर उपविजेता, अंडर 17 बालिका वर्ग में लखनऊ विजेता वाराणसी उपविजेता, अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ विजेता एवं वाराणसी उप विजेता रहा, तो वही बालक वर्ग में अंदर 14 में कानपुर विजेता बरेली उपविजेता, अंडर 17 में वाराणसी विजेता गोरखपुर उपविजेता, और अंडर-19 में आगरा विजेता वाराणसी उप विजेता रहा।
प्रादेशिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





