LOKSABHA CHUNAV 2024

मीरजापुर की राजनीति में भारी उलट फेर का दिन रहा रविवार; प्रसिद्ध उद्योगपति ओम प्रकाश चौरसिया की बेटी पूनम चौरसिया ने कहा- विकास कार्यों और भविष्य की पुख्ता तैयारी से बीजेपी ने विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया है

मिर्जापुर।

प्रसिद्ध उद्योगपति ओम प्रकाश चौरसिया की बेटी व राजेंद्र शिशोदिया की पुत्र वधु श्रीमती पूनम चौरसिया ‘पूजा’ ने रविवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मोदी जी की विचारधारा व भाजपा के कार्यों से प्रभावित हो भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न जिला सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र एवं मीरजापुर की जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कमलावती सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा की उपस्थिति में पूनम ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान एनडीए की संयुक्त सांसद प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी मंचासीन रहीं।

भाजपा नेत्री पूनम चौरसिया ने बताया कि आज भाजपा ने अपने विकास कार्यों और भविष्य की पुख्ता तैयारी से विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया है। आज की जनता अब झूठे व कोरे आश्वासन से नही, वरन राष्ट्रोपयोगी व विकास कार्यों को देखकर अपना चुनाव करती है। उन्होंने भरे मंच से सभी महिलाओं को मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और बताया कि अब से पूर्व किसी भी प्रधानमंत्री ने केवल महिलाओं का प्रयोग वोट बैंक के रूप में ही किया था, पर आज हम समाज से लेकर सदन तक अपनी स्थिति देख सकते हैं। चाहे वह तीन तलक से छुटकारा, अपना मकान, गैस, इज्जत घर, महिला थाना, उचित चिकित्सा के साथ – साथ स्वयं सहायता समुह आदि कितनी योजनाएं सीधे हम महिलाओं को मोदी जी द्वारा मिल रही हैं।

हम सभी का कर्तव्य है कि मोदी जी को और मजबूत बनाएं व खुद भी मजबूत बनें और इस बार पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायें। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी महिला मोर्चा/जिला महामंत्री भाजपा हरिशंकर सिंह पटेल, आयुषी श्रीमाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा निर्मल राय जी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिंकी सिंह प्रेमशिला सिंह जी, डीसीएफ चेयरमैन विजय कुमार वर्मा जी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!