मीरजापुर।
घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (GBAMS), मिर्जापुर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के अंतर्गत 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
अभियान के तहत संस्थान परिसर में नारी शक्ति वंदन समर्थन हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं अधिकारों से जुड़े प्रेरणादायक विचार दीवार पर लिखे।
कार्यक्रम के अंतर्गत नारी उत्थान को बढ़ावा देने हेतु पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “नारी शक्ति” विषय पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के उत्थान, विकास तथा भारत की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने वाली डॉक्यूमेंट्री वीडियो भी प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं के संघर्ष, योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान GBAMS के निदेशक प्रो. डॉ. ज़ीशान आमिर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण विधेयक के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय विनायक वर्मा द्वारा किया गया।





