News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संविधान संशोधन बिल के समर्थन मे भाजपाजनो ने किया प्रदर्शन

0 कांग्रेस, सपा, टीएमसी सहित विपक्षी पार्टीया पारित नही होने दे रही बिल
0 आरक्षण जैसे ऐतिहासिक अवसर को रोकना महिलाओ के अधिकार का हनन: नितिन विश्वकर्मा
मीरजापुर। 
लोकसभा मे नारी सशक्तिकरण 
वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को काग्रेस, सपा, टीएमसी सहित विपक्षी पार्टीयो द्वारा पारित नही होने देने पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्त्ताओ ने मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर के नेतृत्व मे मुकेरी बाजार चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता विपक्षी पार्टीया हाय हाय, महीला आरक्षण लागु करो, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
 
प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा की कांग्रेस, सपा सहीत विपक्षी पार्टीया नही चाहती है कि आधी आबादी आगे बढे।  आज देश की नारी शक्ती दुखी  है,33% आरक्षण जैसे ऐतिहासिक अवसर को रोकना महिलाओ के अधिकार का हनन है। मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर ने कहाकि विपक्षी पार्टीयो को देश की नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।
 
विपक्ष ने एक बार फिर नारी शक्ति के स्वाभिमान को तार-तार कर दिया, पूरे विपक्ष ने एकमत होकर महिलाओं को गौरव और सम्मान दिलाने वाले बिल का विरोध किया और अपनी महिला विरोधी मानसिकता को देश के सामने उजागर कर दिया। राहुल गांधी महीला आरक्षण का विरोध करके उत्सव मना रहे है। देश की महीलाऐ काग्रेस, सपा सहीत विपक्षी को कभी माफ नही करेगी।
 
प्रदर्शन  करने वालो मे मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति संजय यादव, मंडल मंत्री सुमन यादव, सुमन दुबे, नीता पटवा, किरन जायसवाल, दीपा केशरी, शशि मिश्रा, किरन चौरसीया, मंडल महामंत्री संतोषजायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अजय रंजक, पुनीत मिश्रा, अमरेश सोनकर, राहुल चंद्र जैन, बालकृष्ण सोनी, मनोज सोनकर, लाल जी बम, शिवासु द्विवेदी, गुलशन केशरी, कामेश्वर पटेल, राहुल सोनकर, सुन्दरम सोनी, किशोर विश्वकर्मा, नागेश कुमार, सोनु पंडा सहित प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!