क्राइम कंट्रोल

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की संयुक्त टीम ने सौ किग्रा गांजा के साथ चार अभियुक्त किये गिरफ्तार

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की संयुक्त टीम ने 
अहरौरा (मिर्जापुर)।
पुलिस व एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज के संयुक्त टीम द्वारा पुष्ट सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत चित विश्राम तिराहे पर अहरौरा टोल प्लाजा के तरफ से आ रहे दो वाहन मार्शल कार  यूपी 45 ए7319 व डिजायर कार सिजी 10 az 4166 जिसमें दो-दो व्यक्ति थे। उक्त दोनो गाड़ी को रोक कर पुछताछ कर तलाश किया गया तो दोनो गाड़ीयों मे अवैध गंजा लदा हुआ था ।
थाना अहरौरा पुलिस व एस.टी.एफ. द्वारा उपरोक्त दोनो गाड़ीयो व चार अभियुक्तों गणेश चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे निवासी चकधनावा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 46 वर्ष,  अजय यादव पुत्र बालचन्द्र यादव निवासी चकलालचन्द थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष, कृष्ण कुमार साहु पुत्र नारायण साहु निवासी वार्ड न0- 9 किरीत पारा किरारी थाना मस्तूरी जनपद विलास उम्र 36 वर्ष, मनोज पाण्डेय पुत्र स्व- जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय निवासी इन्द्रलोक कालोनी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 36 वर्ष को हिरासत मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा वाहनों की तलासी से 100 कि0ग्रा0 अवैध गांजा तथा पांच अदद मोबाइल की बरामदगी की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार 04 अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया। 
      गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम नगर चौकी प्रभारी कुवंर मनोज सिंह चौकी मय फोर्स कां0 गौतम कुमार और उ0नि0 वेद प्रकाश पाण्डेय एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज, हे0कां0 साजित अली एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज, हे0कां0 दिलीप कुमार एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज, कां0 मो0 हबीब सिद्दीकी एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज, कां0 पंकज तिवारी एस.टी.एफ. फील्ड इकाई प्रयागराज शामिल रहे।  
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!