अजब-गजब

गोदाम पहुचने से पहले ट्रक से चार सौ बोरी यूरिया गायब

0 गोदाम प्रभारी पर कालाबाजारी किये जाने का किसानो ने लगाया आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)।

गोदाम पहुचने से पहले ट्रक से चार सौ बोरी यूरिया गायब होने से किसानो मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गोदाम प्रभारी पर कालाबाजारी किये जाने का किसानो ने आरोप लगाते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया है कि यदि फसल खराब हुई तो किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा।
बताते चले कि इफको बाजार के नाम से मड़िहान सोनभद्र मार्ग पर स्थानीय कस्बे में खाद का गोदाम है। लेकिन किसानों को खाद गोदाम से भी यूरिया के लिए वापस लौटना पड़ रहा है। आस पास गांव के किसानों का आरोप है कि बुधवार को इफको बाजार खाद गोदाम के लिए बीस टन यूरिया भेजी गयी थी, किन्तु गोदाम तक नही पहुँची। रास्ते से ही गायब हो गयी। देर रात तक यूरिया के लिए दर्जनों किसान गोदाम पर कड़ाके की ठंढ में इंतजार करते रहे। इफको गोदाम प्रभारी रात में किसानों को यूरिया नही आने की बात बताकर जबाब दे दिये। ऐसे मे किसान सरकारी तंत्र को कोषते हुए चले गए। आक्रोशित किसानों ने आरोप लगाया कि ट्रक गोदाम तक आयी ही नही,  रास्ते से ब्लैक कर दिया गया। प्राइवेट दुकानों से यूरिया खरीदने के लिए किसान विवश हैं। देवरी गांव निवासी किसान संघर्ष पांडेय, बैकुंठ नारायण, मिश्रीलाल यादव,, रामधनी, अशोक पाल, राजकुमार मौर्य ने कहा कि दो दिन में खाद नही उपलब्ध हुआ तो गेंहू आदि की फसल बर्बाद होजायेगी। यदि फसल खराब हुई तो किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!