घटना दुर्घटना

नहाते समय गंगा मे डूबने से दो की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 

बिन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित कोटिया घाट पर गंगा मे स्नान करते समय दो लोगो की गंगा मे डूबने से मौत हो गई। इस दुःखद घटना पर मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल  पहुचे परिजन से मिले और सारी जानकारी होने पर दुःख प्रकट किया।  घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार कंतित नाग कुन्ड  निवासी इमरान ३० बर्ष और  सोबैत १२ बर्ष एक साथ अपराह्न के समय गंगा मे नहाने पास के ही कोटिया घाट गये थे।

बताते है कि नहाते समय किसी तरह पैर फिसलने से इनमे से सोबैत गंगा मे समाने लगा। यह देख दूसरे ने बचाव का प्रयास किया। जिससे वह भी गंगा मे समाज गया होगा।  दोनो आपस मे मामा भानजे बताये गये है। बताते है कि काफी देर तक जब वह घर नही पहुचे तो लोग खोजते हुए पहुचे। और खोजबीन मे जुटे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुची और रेस्क्यू मे जुट गई। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी पहुचे परिजन को ढाढस बंधाया और हाल चाल लिया।  

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!