आरोप-प्रत्यारोप

महिला ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)।

मड़िहान थाना क्षेत्र अन्तर्गत पटेहरा चौकी क्षेत्र के  एक विद्यालय पर नियुक्त शिक्षक पर गांव की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। बताया जाता है का अध्यापक की उम्र लगभग 45 वर्ष होगी लेकिन शादी नही हुआ है। मामला 15 दिसंबर का है जब गांव की महिला अपने दो बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने स्कूल पहुची। जिससे वह आधार कार्ड बनवा सके। सुबह 10 बजे पहुचने पर अध्यापक द्वारा छुट्टी होने के बाद बुलाया गया। आरोप है कि जब वह 3 बजे के बाद पहुची तो अध्यापक द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में कुछ और ही मांग करने लगा। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने के बाद वह विद्यालय छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार को जब पूर्व ग्राम प्रधान ने फोन पर पुलिस जानकारी ली तो पुलिस ने तत्काल पटेहरा पुलिस ने आरोपी अध्यापक को उठाया। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि जाच के बाद आरोपी के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!