(किसी भी प्रकार के समाचार अथवा विग्यापन के लिए मो0 नंं 07355757272 पर संपर्क करे।)
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
आरपीएफ ने सोमोरारजी को स्थानीय रेलवे स्टेशन के टिकट घर की खिडकी के पास से टिकट बनवाते हुए एक टिकट दलाल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसे रेलवे एकट के तहत जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को आरपीएफ मिर्जापुर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह अपने हमराहियो कॉन्स्टेबल विनोद राय एवम कॉन्स्टेबल दिनेश के साथ संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के तत्काल टिकट काउंटर से अवैध रूप से टिकट बनवा रहे टिकट दलाल मोहम्मद हुसैन पुत्र मुहम्मद हसन निवासी तरकापुर थाना -शहर कोतवाली मिर्जापुर को दो तत्काल टिकट, दो तत्काल फार्म व 1150 ₹ नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। टिकट दलाल के खिलाफ अपराध संख्या 138/18 अंतर्गत धारा 143 रेलवे एक्ट पंजीकृत किया गया है।





