मिर्जापुर

मिर्जापुर की स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर तीन नयी सुविधायें लान्च

0 पुलिस अधीक्षक ने बढ़ायी कर्मचारियों की 03 नयी सुविधायें
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

गुरूवार को आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्मार्ट ई टच इन्फो कम्पनी वाराणसी के निशांत पांडेय द्वारा स्मार्ट ई पुलिस अप्लीकेशन पर सैलरी स्लिप व प्रोफाईल सुविधा लान्च की गयी। इस सुविधा मे कोई भी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप अपने मोबाईल पर स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर देख सकता है। यह सुविधा www.smartepolice.com वेबसाईट पर आनलाईन भी उपलब्ध है। इसी के साथ प्रोफाईल सुविधा के माध्यम से अधिकारी/कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है, जिस पर कर्मचारी अपनी सेवा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। विगत नगर पालिका परिषद् सामान्य निर्वाचन के दौरान अधिकारी/कर्मचारीगण के ड्यूटी कार्ड भी उनके मोबाईल पर स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। कर्मचारियों का स्थानान्तरण व पोस्टिंग भी अब स्मार्ट ई पुलिस ऐप के माध्यम से किया जायेगा।
स्मार्ट ई पुलिस अप्लीकेशन के माध्यम से निर्वाचन/वी0आई0पी0 डियूटी में लगे कर्मचारियों का डियूटी कार्ड उनके मोबाईल पर सीधे पहुँचेगा जिससे कर्मचारियों को अपने डियूटी कार्ड के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस प्रकार की सुविधा भारत मे सर्वप्रथम जनपद मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश में ही प्रारम्भ की गई है। मोबाइल से ड्यूटी कार्ड प्राप्त होने के कारण ये कार्ड खराब होने, भींगने अथवा खोने की दशा में पुनः प्राप्त किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त मोबाईल पर समय से डियूटी कार्ड प्राप्त होने से कर्मचारीगण को उनकी डियूटी से सम्बन्धित सारी जानकारी प्राप्त हो सकेगी तथा सहकर्मियों के बारे में भी जानकारी मिल जायेगी। इसके अतिरिक्त सहयोगी कर्मियों का पी0एन0ओ0 नम्बर, मोबाईल नम्बर आदि की भी जानकारी मिल सकेगी, जिससे कर्मचारियों को अपनी डियूटी समझने व सहयोगी कर्मियों तथा प्रभारियों को ढूँढ़ने में काफी सरलता होगी।
प्रोफाईल सुविधा के माध्यम से कर्मचारियों के पी0एन0ओ0 नम्बर, मोबाईल नम्बर, पद, नियुक्ति स्थान का नाम, जन्मतिथि व फोटो उपलब्ध हो सकेगी, जिससे किसी भी कर्मचारी को ढूँढने में परेशानी नहीं होगी तथा आने वाले समय में इस सुविधा के माध्यम से कर्मचारियों को मिलने वाले पुरस्कार, दण्ड आदि का विवरण भी प्राप्त हो सकेगा।
स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर उपलब्ध करायी जा रही सैलरी स्लिप की सुविधा का उपयोग कोई भी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिये कर सकेगा, जिससे कर्मचारियों को उन्हें मिलने वाले वेतन, भत्ते, कटौतियों आदि की जानकारी मिलेगी। पुलिस कर्मी किसी भी बीते महीने की सैलरी स्लिप आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे और उन्हें इसके लिए बार-बार कार्योलयों की दौड़-भाग करने से मुक्ति मिलेगी।
कर्मचारियों का स्थानान्तरण व पोस्टिंग स्मार्ट ई पुलिस ऐप के माध्यम से होने से नियुक्तियों में पार्दर्शिता होगी तथा कर्मचारियों का स्थानान्तरण व पोस्टिंग होने पर अप्लीकेशन के माध्यम से ही जानकारी मिल जायेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की पूर्व में की गयी नियुक्तियों की जानकारी भी मिल जायेगी, जिससे किसी पुलिसकर्मी को नियुक्ति दोबारा किसी स्थान पर होने से बचा जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इसके पूर्व जनपद में जारी की गयी पुलिस कर्मियों को स्मार्ट ई पुलिस अप्लीकेशन के माध्यम से कई बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें आनलाईन अवकाश अप्लीकेशन, सराहनीय कार्य, सहकर्मियों का विवरण, सहकर्मियों के सराहनीय कार्य आदि प्रमुख हैं। उक्त अप्लीकेशन के माध्यम से अवकाश हेतु उपलब्ध करायी गयी आनलाईन अवकाश की सुविधा काफी सराहनीय है, जिसकी सराहना उच्चाधिकारीगण द्वारा भी की गयी है।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं से कर्मचारियों में काफी प्रसन्नता है। महोदय ने कर्मचारियों को अवकाश के लिये बार-बार दौड़ने की समस्या से निजात दिलाने में काफी सराहनीय प्रयास किया है, जो काफी सफल है।
स्मार्ट ई पुलिस का लाभ केवल वही पुलिस कर्मी ले सकते हैं, जिनके मोबाईल नम्बर स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर रजिस्टर्ड है तथा उनपर ओटीपी आता हो। इस प्रतिबन्ध के कारण यह अप्लीकेशन काफी सुरक्षित भी है। कोई भी गैरविभागीय अथवा आम नागरिक इस अप्लीकेशन में लाग इन नहीं कर पायेगा।
अब स्मार्ट ई पुलिस ऐप के माध्यम से मोबाईल पर मिलने वाली ये सुविधायें कर्मचारियों की भागदौड़ को और कर करने में मददगार होंगी तथा उनकी समस्याओं का भी अप्लीकेशन के माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। पुलिस कर्मियों को अपने वेतन के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मी द्वारा अब तक कितने अवकाश का उपभोग किया गया है, उनके रिवार्ड, दण्ड, डियूटी, नियुक्ति , भर्ती वर्ष, गृह जनपद, मोबाईल नम्बर आदि से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अप्लीकेशन पर अभी और सुविधायें दिलाये जाने की कोशिश लगातार जारी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!