0 गमछे के सहारे फासी पर लटकता मिला शव
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्ज़ापुर।
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्ज़ापुर।
शहर कोतवाली के फ़तहाँ चौकी क्षेत्र के मोर्चाघर निवासी केबल कारोबार के शहर के प्रारंभकर्ता संजय सिंह (52) की गुरूवार की रात सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी शव मकान के बेडरूम मे फासी पर लटकता हुआ पाया गया। मौके पर चौकी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव पहुच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक संजय ने गमछे के सहारे फांसी का फंदा गले मे लगाकर आत्महत्या कर लिया है। संजय के मौत की खबर सुनकर तमाम गणमान्य लोगो ने मृतक के घर पहुचकर परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
बताते चलें कि संजय सिंह ने मिर्जापुर शहर में सर्वप्रथम के बिल के कारोबार का शुरूआत किया था बाद में उनका व्यवसाय करता हूं और उन्होंने एक अच्छा मुकाम हासिल किया उनके मौत की खबर लगते ही संभ्रांत लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी 52 साल की उम्र में जिंदगी और मौत को गले लगाने वाले संजय सिंह द्वारा लिखे और पुलिस को मिले उनके सुसाइड नोट में संजय सिंह ने अपने भाई को पिता तुल्य बताया है। यही नहीं उन्होंने सुसाइड नोट में कहा है कि उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी को खर्च देते रहेंगे। मृतक संजय सिंह की एक बेटी थी, जिसकी शादी वह पहले ही कर चुके हैं। बेडरुम मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने के समय के बारे में पुलिस ने संभावना व्यक्त किया है कि गुरुवार की रात लगभग दो ढाई बजे की घटना हो सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पड़ताल में जुट गई।





