राष्ट्रीय

मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग: 15 लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा झुलसे

 

ब्यू्रो रिपोर्ट, मुंबई।

मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड के मोजो रेस्टोरेंट मे गुरुवार की रात मे संदिग्ध हालात मे अचानक भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

जानकारी के अनुसार मध्य मुंबई के कॉर्मशियल हब सेनापति बापट मार्ग पर इमारत की तीसरी मंजिल पर रात करीब 12:30 बजे के बाद आग लग गई। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में तकरीबन 50 लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि इस बिल्डिंग में टीवी 9, टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और ज़ूम जैसे मीडिया चैनल्स के दफ्तर हैं। हालाकि इन दफ्तरों को कोई नुकसान नहीं हुआ है,  लेकिन इन दफ्तरों में आग का धुंआ घुस गया।

भारी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सभी घायलों का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालात का जायजा लेने देर रात बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) कमिश्नर अजोय मेहता भी अस्पताल पहुंचे. अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है।
एडिशनल सीपी मुम्बई जयकुमार भीी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य मेरे जुट गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!