ग्लैमर

रविंद्र जायसवाल प्रदेश महामंत्री व उदय गुप्ता जिलाध्यक्ष मनोनीत

उदय गुप्ता को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मिर्जापुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है।
उदय गुप्ता ने व्यापारियों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन तैयार है। उनकी प्राथमिकता होगी कि वह व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रवाल , उपाध्यक्ष ओंकार केशरी, उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी , वरिष्ठ महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल , महिला अध्यक्ष शालिनी सिंह का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के थ्री स्टार होटल एसएस ग्रैंडियर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता , राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता सहित प्रदेशभर के सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए ।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई मिर्जापुर जिलाध्यक्ष उदय गुप्ता सहित जिला महामंत्री राजन यादव व युवा जिलाध्यक्ष रजनी कांत राय एवं युवा महामंत्री रवि गुप्ता को मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन मार्केट के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा जिसका शुभारंभ 15 दिसंबर को कानपुर से रथ यात्रा निकालकर किया जाएगा जो पूरे भारत में भ्रमण करेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!