स्वास्थ्य

वर्ल्ड हार्ट डे पर कार्यकर्त्ताओ संग भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया डांडिया 

0 पापुलर हास्पिटल की ओर से आयोजित डाडिया डी थ्री प्रोग्राम संपन्न 
0 विजेता प्रतिभागियो को किया गया पुरस्कृत 
 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 
 

भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी ने कहाकि ह्रदय रोग आज पूरे विश्व में एक गंभीर बीमारी के रूप मे उभरा है। हर साल विश्व हृदय दिवस के बहाने पूरा विश्व इसके बारे में जागरूकता फैलाता है। अपने भारत देश में तो अब देखा जा रहा है कि कम उम्र के लोग भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजहों में से एक वजह तनाव है। वर्तमान आधुनिक जीवनशैली मे तनाव तो दिल का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो रहा है। आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसलिए इस बीमारी से पूरी तरह बचना तो मुश्किल है, लेकिन जहां तक संभव हो इससे दूरी बनाए रखें।

शुक्रवार को वे नटवा स्थित एक लान मे पॉपुलर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित डी 3 नाईट डाडिया कार्यक्रम मे लोगो को संबोधित कर रहे थे। इससेक्स पूर्व कार्यक्रम का शुरारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष बालेन्दु भूषण त्रिपाठी ने दीप पर्वजलित कर किया। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों के बेहतर स्वस्थ के लिए किया गया प्रोग्राम सराहनीय है।

नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने कहाकि पापुलर हॉस्पिटल ने मिर्ज़ापुर में लोगो के सुखमय जीवन के लिए ऐसे कार्यक्रम को अमली जामा पहनाकर एक सार्थक कदम उठाया है। अस्पताल के प्रबंधक राबिन बाजपेयी ने कहाकि “प्रेवेन्शन इज बेटर देंन क्योर” का सिद्धांत अच्छा माना जाता है, इसी सिद्धांत पर पापुलर अस्पताल काम कर रहा है। बताया कि पॉपुलर हॉस्पिटल की तरफ से डांडिया डांस में बेहतर परफॉर्म करने पर प्रथम पुरस्कार स्वरूप हेल्थ गिफ्ट वाऊचर तीस हजार रूपये, दूसरा पुरस्कार हेल्थ गिफ्ट वाऊचर बीस हजार मूल्य का और तीसरा पुरस्कार हेल्थ गिफ्ट वाऊचर दस हजार मूल्य की और सांत्वना पुरस्कार स्वरूप आने वाले सभी प्रतियोगिता को पाच सौ रूपये के हेल्थ कार्ड प्रतिभागियो को दिये गये। प्रतियोगिता में विजयी ग्रुप मे प्रथम शिवम ग्रुप एवम द्वितीय केसरवानी ग्रुप रहा जिसमे दिव्या ,शैल ,सीमा,शिवांगी ,प्रिया,वर्षा केसरवानी एवम तृतीय स्थान पर विश्वकर्मा ग्रुप रहा।

        सभी विजयी ग्रुप को विशिठ अतिथि वरिष्ठ भाजपा महिला शाखा की प्रभा पाण्डेय एवम् हॉस्पिटल के जीएम राबिन बाजपेयी ने हॉस्पिटल द्वारा जारी स्वास्थ कार्ड 30 हजार रुपए तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पॉपुलर हॉस्पिटल के सौरभ गुप्ता ,सन्दीप गुप्ता ,सोमेश गुप्ता मिलिंद विशाल, एचआर शशिकांत अग्रवाल, मेघना, राहुल, शुभम आदि समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे। भाजपा महिला शाखा से प्रभा पाण्डेय, उमा बरनवाल, डाली अग्रहरि, सरिता सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, नारायण जी अग्रवाल, चंंद्रान्शु गोयल, अधिशासी अभियन्ता विधुत ग्रामीण एके सिंह आदि रहे। 

 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!