शोक संवेदना

नगरपालिका के सभासदो ने चेयरमैन मनोज जायसवाल के पुत्र आर्यन के निधन पर की शोकसभा, सामूहिक रूप से दी श्रद्धांजलि

विमलेश अग्रहरि (8299113438) मिर्जापुर @ विन्ध्य न्यूज
            नगर के लालडिग्गी स्थित गांधी उद्यान मे शनिवार को जुटे नगरपालिका परिषद मिर्जापुर के सभी सभासदो ने चेयरमैन मनोज जायसवाल के पुत्र आर्यन जायसवाल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी सभासदो ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दुख की इस घडी की सहनशक्ति ईश्वर परिजनो को प्रदान करे।

      बता दे कि शुक्रवार को चेयरमैन मनोज जायसवाल के पुत्र आर्यन जायसवाल के अंतिम यात्रा मे पूरा नगर ही नही बल्कि जनपद के कोने कोने से सभी जाति धर्म संप्रदाय और सभी राजनीतिक दलो के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता शोकमग्न हो नगर के चौबेघाट पर टूट पडे थे। सडक पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।क्या हिन्दू क्या मुसलमान, क्या भाजपा क्या सपा बसपा और कांग्रेस सभी दलो के दिग्गज समाजसेवा मे लंबे समय से लगे चेयरमैन पुत्र के अंतिम संस्कार मे उमड़ पडे थे।

गांधी उद्यान लालडिग्गी मे शोक व्यक्त करने वालो मे सभासद संजय चौरसिया, मोहम्मद हलीम, अली मोहम्मद उर्फ गब्बर भाई, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद गुलजार, विजय यादव, वारिस भाई, मोहम्मद जाहिद, नरेश जायसवाल, दुर्गा प्रसाद यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, सूर्यनारायण मौर्य, शिवनाथ, शिवपाल कनौजिया, शिवकुमार सिंह, दिनेश विश्वकर्मा डीके, गोवर्धन यादव उर्फ टिटू,  कृष्णमोहन, राम सिंह यादव,  संगम लाल तिवारी, शिवबली यादव, लालजी,  अशोक यादव, राजन यादव,  मोहम्मद आदिल, राजेश पाण्डेय आदि सभी सभासदगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!