क्राइम कंट्रोल

संयुक्त चेकिंग में 20 किलो गाजा बरामद, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

मिर्जापुर @ विन्ध्य न्यूज 
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर/शहर के मार्ग दर्शन में थाना विन्ध्यांचल क्षेत्रान्तर्गत नवरात्र मेला में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जाने वाले अभियान के दौरान रवि को दोपहर बाद स्वाट/सर्विलांस टीम व विन्ध्यांचल पुलिस की संयुक्त टीम नवरात्र मेले में लगी थी।  मुखबिर की सूचना पर कुछ पुरूष/महिला मेंले में नाजायज गांजा अवैध रूप से बैग में भरकर ब्रिकी हेतु ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा सतर्क होकर मुखविर के निशानदेही पर विन्ध्याचल मेला क्षेत्र के बरतर तिराहा से दो पुरूष/दो महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़े गये पुरूष/महिलाओं के पास से बरामद अलग-अलग बैग से 05-05 किलो ग्राम मटमैले पालीथन में लिपटा अवैध गांजा बरामद किया गया। गांजा परिवहन व बेचने के सम्बन्ध में कोई प्राधिकार पत्र नही दिखा सकें। इस सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर अपराध संख्या 248, 249, 250, 251/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता से गांजा के सम्बन्ध में पूछने पर सभी अलग-अलग व एक साथ बता रहे है कि हम लोग एक साथ मिलकर गांजा का धॅन्धा करते है और उड़ीसा तथा मध्य प्रदेश से गांजा लाकर मीरजापुर के आस-पास के जनपदों में बेचने का धन्धा करते है तथा अपनी जीवकोपार्जन इसी से करते है। गैंग का मुख्य सदस्य सुरेश जायसवाल ने बताया कि इस धन्धे में महिला को साथ में रहने के कारण पुलिस/अन्य एन्जेसी द्वारा किसी प्रकार का शंका नही किया जाता है। यह धन्धा हम सब मिलकर काफी समय से करते थे। अभियुक्त/अभियुक्ता सुरेश जायसवाल पुत्र शंकर लाल जायसवाल निवासी रैपुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज, मंगलेश्वर सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी मछगवां थाना खीरी जनपद प्रयागराज, राजमनी पत्नी छबीलाल निवासी गाढ़ाकटरा थाना शंकर गढ़ जनपद प्रयागराज और सरिता देवी पत्नी बबलू साकेत निवासी गाढ़ाकटरा थाना शंकर गढ़ जनपद प्रयागराज शामिल है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रू0/नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
नोट:- विन्ध्य न्यूज एवं दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक मे किसी भी समाचार/विज्ञापन/सूचना/सम्मन/नोटिस/मार्कशीट गुमी/ नाम परिवर्तन/ जन्मदिन मुुबारक लगवाने के लिए और AB STAR NEWS चैनल पर समाचार और विज्ञापन के लिए आप हमारे मोबाइल नंबर 8299113438 या संकटमोचन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!