जन सरोकार

ऊर्जा मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया झाड़ू, कार्यकर्ताओ साथ निकली संकल्प पदयात्रा

 विन्ध्य न्यूज़, मड़िहान।
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान के तहत मड़िहान विधान सभा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऊर्जा राज्य मंत्री  रमाशंकर सिंह पटेल ने सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छता का सपना पूरा करने का आह्वाहन किया।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्डो व परिषर की साफ सफाई कर गाँधी संकल्प पद यात्रा के लिए चल पड़े। सड़क मार्ग के अगल बगल पटरियों पर दुकानदारों द्वारा फैलाई गई गन्दगी को पदयात्रा में साथ चल रहे कार्यकर्ताओ के साथ साफ किया। जमुई कलवारी होते हुए दीपनगर में पद यात्रा को समाप्त किया।
     इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दुबे, जनपद के द्वितीय मालवीय जगदीश सिंह पटेल, प्रमुख पटेहरा दिनेश सिंह, सयोंजक राजेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, भोला पाल समेत सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- विन्ध्य न्यूज एवं दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक मे किसी भी समाचार/विज्ञापन/सूचना/सम्मन/नोटिस/मार्कशीट गुमी/ नाम परिवर्तन/ जन्मदिन मुुबारक लगवाने के लिए और AB STAR NEWS चैनल पर समाचार और विज्ञापन के लिए आप ब्यूरो चीफ विमलेश अग्रहरि के मोबाइल नंबर 8299113438 या 7355757272 पर, ईमेल: mirzapurbhaskar@gmail.com या संकटमोचन ब्यूरो कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!