धर्म संस्कृति

घर एवं आस पास के जगह को साफ़ करने के साथ साथ अपने मस्तिष्क को भी साफ़ करने की जरुरत: दिनेश चंद्र सर्राफ

विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर @ विन्ध्य न्यूज 

भटौली रोड विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर बच्चों ने समाज के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली के माध्यम से यह सन्देश दिया की इस वर्ष स्वछता के प्रतीक दीपावली पर्व के अवसर पर अपने घर एवं आस पास के जगह को साफ़ करने के साथ साथ अपने मस्तिष्क को भी साफ़ करने की जरुरत है जिससे हमारे अंदर सकारात्मक विचारों के माध्यम से नव ऊर्जा का संचार हो सके।

बच्चों ने यह सन्देश दिया की जीवन का हर क्षण पूर्व निर्धारित, पूर्व नियोजित ईश्वर द्वारा निर्धारित है जिसकी हमें चिंता करने की, तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। अपने प्रयत्नों व प्रयासों से हमें केवल और केवल परिस्थितियों को धैर्य, साहस व उच्च मनोबल से सामना करते हुए उन्हें अनुकूल बनाने व उन्हीं परिस्थितियों में खुश रहने का प्रयास करने की जरुरत है। जिससे हम स्वस्थ एवं खुशमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा की स्वास्थ्य की कुंजी सकारात्मक सोच है। सोच और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। मनुष्य की सोच का उसके स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर पड़ता है। इंसान जैसा सोचता है, उसका शरीर वैसी ही प्रतिक्रिया करता है।नकारात्मक सोच शरीर को अस्वस्थ बनाती है। प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है। सकारात्मक सोच शरीर को स्वस्थ और तनावमुक्त रखती है।

विद्यालय के डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने कहा की सुख-दुख, हार-जीत व सफलता-विफलता जीवन का अहम हिस्सा है, इन्हीं के साथ से जीवन को गति मिलती है। ईश्वर-प्रदत्त जीवन एक वरदान है। इसके हर पल को चुनौती समझ सहजता व सरलता से खुशी-खुशी जीवन को बिताइए। आनंद व उल्लास से भरे रहें। स्वयं खुश रहिए, प्रसन्न रहिए, क्योंकि ‘मन के जीते जीत है’ मन को हारने मत दीजिए।

इस अवसर पर अस्मिता श्रीवास्तव, वैशाली जायसवाल, प्रियंका शर्मा, रति खत्री, अपर्णा सिंह, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, तनूजा जायसवाल, मुकेश वॉकर, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!