वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में सोमवार को निरीक्षक रेल सुरक्षा बल पोस्ट मिर्ज़ापुर रजनीश राय, एसआई सत्यास कुमार यादव, हमराह ,आरक्षक विनोद कुमार राय, आरक्षक, जयप्रकाश पाठक आरक्षक दिनेश प्रसाद द्वारा रेलवे की ई-टिकटों का अवैध कालाबाजारी करने वाले सूरज कुमार विश्वकर्मा पुत्र बुद्धू विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पुतरिहा, थाना पडरी, जिला मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश को बिना किसी अधिकार पत्र के फर्जी आईडी पर बनाये गए 5 आगामी ई-टिकट कीमत 3857.93/- एवं 09 पूर्व की यात्रा टिकट कीमत 12421.47/- के साथ समय 13.35 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध रे0सु0ब0 पोस्ट मिर्ज़ापुर पर मु0अ0स0 595/19 यू/एस 143 पंजीकृत किया गया। बरामद की गई टिकटों और रेलवे की टिकट बनाने में प्रयोग किए जा रहे 1 लैपटॉप, 01 प्रिंटर, 02 मोबाइल, 01 माउस तथा जमातालसी में बरामद कुल 2885/- रु0 को जप्त किया गया। पूछताछ व जांच में उक्त अभियुक्त ने अपने रिश्तेदारों के नाम से बनाये हुए 04 फर्जी आईडी पर अब तक कुल 103910/-रु0 का बनाना पाया गया।
बिना अधिकार पत्र के फर्जी आईडी पर टीकट बनाते युवक गिरफ्तार, 5 आगामी ई-टिकट सहित उपकरण बरामद
विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
You May Also Like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नजागस्कता कार्यक्रम
- June 5, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के…
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श
- June 5, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक),…
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण
- June 5, 2026
- 0 Comments
0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन0 जनपद…





