घटना दुर्घटना

अज्ञात वाहन के धक्के से दो बाइक सवारों की मृत्यु

कमला सिंह, राजगढ़। 
मड़िहान थाना अंतर्गत राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के तिराहे के पास बीती रात अज्ञात वाहन के धक्के से दो बाइक सवारों की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत पुत्र कैलाश उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी शिकारगंज थाना चकिया जिला चंदौली एवं राजेश पुत्र बचाओ उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी गोदल पुर थाना चकिया जिला चंदौली बाइक से कहीं जा रहे थे कि बीती रात ब्लॉक मुख्यालय केे पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

रात्रि गश्त पर निकले स्थानीय पुलिस ने घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वारा मृतकों के जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!