मिर्जापुर लाक डाउन

पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक मे समाज सेवी संगठन उपलब्ध कराएं राहत सामग्री

विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
                                   नोवेल कोरोना वायरस ” COVID – 19 ” महामारी की रोकथाम हेतु पूरे भारतवर्ष में 21 दिन का लॉकडाउन  घोषित किया गया है।ऐसी परिस्थिति में असहाय, गरीब, दैनिक मजदूर व अन्य जरूरतमंदो को भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकर  द्वारा भरपूर सहायता की जा रही है, इस कठिन समय में आम नागरिक व संस्थाये भी असहाय गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पुलिस के माध्यम से सहायता प्रदान कर सकती है, जनपद मीरजापुर मे तत्काल प्रभाव से पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैक स्थापित किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी श्री संजय सिंह क्षेत्राधिकारी सदर मो0-9454401591 है। उक्त के क्रम मे अनुरोध है कि असहाय जरूरत मंद गरीब व्यक्तियों को खाद्य समाग्री(राशन), फल,सब्जी,दवाईयां,दूध,पानी आदि उपलब्ध कराये जाने हेतु जो भी संस्था/जनता के व्यक्ति अपना सहयोग देना चाहते है, तो वे उक्त अन्नपूर्णा बैक में अपना योगदान दे।
                              अन्नपूर्णा बैंक का मुख्यालय पुलिस लाईन मीरजापुर में स्थापित किया गया है, पुलिस लाईन से जनपद 4 थाना क्षेत्र को0शहर, को0कटरा, को0देहात, विन्ध्याचल के गरीबो  को मदद पहुंचायी जायेगी इसके अतिरिक्त जनपद के शेष 11 थानों चील्ह, कछवां, पड़री, चुनार, अदलहाट, जमालपुर, लालगंज, हलिया, जिगना, अहरौरा व मड़िहान को मिनी मुख्यालय बनाया गया है, जहां उस क्षेत्र के संस्था/जनता के व्यक्ति अपना योगदान देकर मदद पहुंचा सकते है, निवेदन है कि पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैक  में योगदान करने वाले व्यक्ति/ संस्था चावल,दाल,आटा, गेहू, चीनी,नमक,तेल,मसाले,भोजन के पैकेट,फल,सब्जी,पानी आदि का योगदान कर सकते है। जनपद मीरजापुर पुलिस की अपील है कि जो व्यक्ति/संस्था गरीबों की मदद करना चाहते है, वे इस अन्नपूर्णा बैंक में ही योगदान देकर सहयोग करे।
           उपरोक्त के संबंध में अपेक्षित  जानकारी व सहयोग हेतु निम्न मोबाईल नंबरो  पर संपर्क कर जानकारी करते हुए अपेक्षित सहयोग किया जा सकता है-*
1-श्री संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी-सदर/लाइन, मीरजापुर-9454401591
2-श्री गोरख नाथ सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मीरजापुर-9454402388
3-मुख्य आरक्षी शिव नारायण पुलिस लाइन मीरजापुर-7652088618
4-आरक्षी अभय यादव पुलिस लाइन मीरजापुर-9936080080
5-जनपद नियंत्रण कक्ष-05442-252108,9454417478
  मिनी मुख्यालय         (संपर्क नंबर)
1-प्रभारी निरीक्षक चील्ह-9454404004
2-प्रभारी निरीक्षक कछवां-9454404009
3-प्रभारी निरीक्षक पड़री-9454404015
4-प्रभारी निरीक्षक चुनार-9454404005
5-प्रभारी निरीक्षक अदलहाट-9454404002
6-थानाध्यक्ष जमालपुर-9454404008
7-प्रभारी निरीक्षक लालगंज-9454404013
8-प्रभारी निरीक्षक हलिया-9454404007
9-प्रभारी निरीक्षक जिगना-9454404006
10-थानाध्यक्ष अहरौरा-9454404003
11-प्रभारी निरीक्षक मड़िहान-9454404014
नोट- भास्कर प्रकाशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह “दैनिक भास्कर”, विंध्य मीडिया वेंचर्स द्वारा प्रसारित “विंध्य न्यूज़” एवं एबी स्टार न्यूज़ चैनल पर किसी भी समाचार अथवा विज्ञापन के लिए उपरोक्त सभी के मिर्जापुर ब्यूरो चीफ विमलेश अग्रहरि के मोबाइल नंबर 9415 6742 52 या 8299113438 पर या  हमारे ब्यूरो कार्यालय संकटमोचन मंदिर के पास  संपर्क करें। यदि आप मिर्जापुर जनपद या किसी भी जनपद के किसी भी क्षेत्र से कार्य करने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!