शोक संवेदना

बॉलिवुड एक्टर ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई।

बॉलिवुड एक्टर ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 में मुम्बई में हुआ था। वह 67 साल के थे। सांस लेने में समस्या के बाद उन्हें बुधवार को मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

बता दें कि वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो ल्यूकेमिया कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। पिछले साल सितंबर में वह अमेरिका से भारत लौटे थे।

उल्लेखनीय है कि ल्यूकेमिया एक प्रकार का ब्लड कैंसर है, जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती हैं और इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। ये जमाव स्वस्थ्य रक्त कोशिकाओं के विकास में भी बाधक बनती हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री सहित फिल्मी हस्तियों फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कपूर के निधन पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया.. ऋषि कपूर गए… अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं!

Note: For any information, news and advertisement, you can call us on 8299113438.

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!