क्राइम कंट्रोल

अस्थाई कारागार से दो कैदी हुए फरार: पच्चीस पच्चीस हजार का रखा इनाम, हल्की मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तारर

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 
गुरुवार की आधी रात के बाद चुनार स्थित अस्थाई कारागार से दो कैदी भाग निकले, पुलिस ने उन पर पच्चीस पच्चीस हजार का इनाम घोषित करते हुए मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए बार्डर सील करते हुए पुलिस टीम लगा दी है।
चुनार थाना क्षेत्र भौरहीं  गांव में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बनाये गये अस्थायी जेल से बुधवार की रात दो बंदी फरार हो गये। वैश्विक महामारी को देखते हुए कालेज में अस्थायी जेल बनाया गया है। हालिया थाना से बाइक चोरी के मुकदमें में वांछित छह अभियुक्तों के साथ सत्रह जुलाई को अभियुक्त सतीश शुक्ला (26) पुत्र लक्ष्मी नारायण शुक्ला निवासी सोनाहौरी थाना सोलंगी जनपद रीवा मध्य प्रदेश व आशीष बिंद (25) पुत्र रामप्रकाश बिंद निवासी बेलवा थाना मांडा जनपद प्रयागराज को अस्थाई जेल में लाया गया था। गुरुवार की रात लगभग 2-30 बजे मौका देख वह जेल के कमरे में लगे खिड़की का सरिया तोड़कर भाग निकले।गश्त के दौरान खिडक़ी के पास टूटा हुआ सरिया देख जेल कर्मी के होश उड़ गये और उसने तत्काल जेल के उच्चाधिकारी को सूचना दी। बंदियों के फरार होने की जानकारी होते ही जेल कर्मियों के हाथ पाव फूलने लगे। वही घटना की मिली सूचना पर रात को ही अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव, कोतवाल चुनार मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुचें और चूक कहा से हुई इसकी तहकीकात करने में जुटे। गुरुवार की अल सुबह से ही पुलिस चक गंभीरा आदि जंगलों में अभियान चलाकर बंदियों की तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता नही मिली।
इसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह, तलसीलदार नूपुर सिंह भी मौके पर पहुंचकर अस्थायी जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बंदियों को अस्थायी जेल के एक कमरे व हाल में रखा गया है, जिनकी कुल संख्या 31 हैं। फरार बंदी कमरे में था, जिसमें कुल 24 बंदी मौजूद थे। मामले में रात की ड्यूटी कर रहे अधिकारी द्वारा रिपोर्ट उच्चाधिकारी को सौपी जाएगी। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव ने बताया कि बंदियों के भागे जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दोनों बंदियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम  भी घोषित किया है। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक पियुष श्रीवास्तव ने भी शुक्रवार को दोपहर घटना अस्थायी जेल पहुँच कर मौके का मुआयना किया और मातहतों से सुरक्षा ब्यवस्था बढाने का निर्देश दिया।

जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगा दी गई है एवं जनपद का बॉर्डर सील कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।‌

फरार अपराधी ने जिगना थाना प्रभारी पर किये फायरिंग, गिरफ्तार
चुनार अस्थायी जेल से फरार 25 हजार का ईनामिया अपराधी आशीष बिन्द और जिगना पुलिस के बीच शुक्रवार को सायं मुठभेड़ हुई, जिसमें आशीष बिन्द द्वारा प्रभारी निरीक्षक जिगना छोटक यादव पर जान से मारने के नियत से फायर कर दिया गया। तत्काल पुलिस टीम सतर्क हो गई और टीम ने आशीष के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
    उल्लेखनीय है कि जिगना प्रनि छोटक यादव द्वारा बरबटा पहाड़ी पर अनवरत चेकिंग की जा रही थी दौरान वाहन चेकिंग में 25 हजार के ईनामी अपराधी आशीष बिन्द पड़री से मोटरसाईकिल चुरा कर भागने की फिराक में था, जिस पर पुलिस बल द्वारा रोका टोका गया तो बरबटा पहाड़ी की ओर भागते हुए प्रनि जिगना पर जान लेने की नियत से अवैध असलहे से फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस बल के फायरिंग में अपराधी आशीष बिन्द को दाहिने पैर मे गोली लग गयी। जिसको गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है, अधिकारीगण मौके पर पहुंच रहे है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से अवैध देशी तमंचे की बरामदगी की गई है।
घर के बाहर खड़ी हीरो ग्लैमर मोटरसाईकिल से आशिष हुआ फरार
शुक्रवार को सायं थाना पड़री पर वादी जितेश सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी हिनौती परशनपुर थाना पड़री  मीरजापुर द्वारा सूचना दी गयी कि गुरुवार को रात्रि उनके घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो ग्लैमर सिल्वर कलर मोटरसाईकिल संख्या यूपी 63 एस 6746 को अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। इस संबंध में थाना पड़री पर अपराध संख्या-127/2020 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। ईनामी अपराधी आशीष बिंद के पास से बरामद मोटरसाईकिल हीरो ग्लैमर यूपी 63 एस 6746 थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम हिनौता परशनपुर के जितेश सिंह के यहां से चुराई गयी थी। जिसके संबंध में थाना पड़री पर मु0अ0स0-127/2020 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!